न्यूज एंकर अर्णव को तत्काल गिरफ्तार करें-आरपी सिंह
ग्वालियर. इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी पर रिपब्लिक भारत टीवी न्यूज एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा की गयी टिप्पणी से कांग्रेसजन आहत है। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार श्रीमति सोनियां गांधी के संबंध में अपशब्दों एवं अपमानजनक भाषा बोलने एवं संकेतों तथा हावभाव के द्वारा अपमानित करने तथा धर्म एवं जाति के आधार पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का का प्रयास करने के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचकर एसपी नवनीत भसीन को कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और अजीत भदौरिया ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है। अर्णव गोस्वामी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

