LatestNewsराष्ट्रीय

शिवपुरी व छिंदवाड़ा में 16 दिन से नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी संक्रमण मुक्त

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भोपाल सहित अन्य जिलों में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर जा रहे है। कई जिले संक्रमण मुक्त हो रहे है और संक्रमण की गति धीमी हो रही है।
शिवपुरी व छिंदवाड़ा जिलों में पिछले 16 दिनों से कोई भी कोरोना मरीज पॉजीटिव नहीं पाया गया है। इसी प्रकार विदिश जिले में पिछले 11-12 दिनों से कोई प्रकरण पॉजीटिव नहीं आया है।
भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी संक्रमण मुक्त
भोपाल में 989 कोरोना टेस्ट में से 14 प्रकरण पॉजीटिव पाए गए। अब प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र संक्रमण मुक्त हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने क्वारैंटाइन क्षेत्रों में अच्छी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए और वहां सोशल डिस्टेंसिंग हो व भोजन की अच्छी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शहर के बाहर सब्जी मंडियों को और विकेन्द्रीकृत करें साथ ही सब्जी ले जाने वाले मेटाडोर और ठेलों की संख्या बढ़ाई जाए।
जिनके सैम्पल लिए वह कहीं न जाएं
मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश दिए है कि जन व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के सैम्पल लिए गए है वे कहीं नहीं जाएं। वे क्वैरेंटाइन में ही रहें यदि वे कहीं जाएंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग के लिए 12 लैब चालू हो गए है और हमारी टेस्टिंग क्षमता 18000 प्रतिदिन हो गई है। हमारे पास पीपीई किट्स, टेस्टिंग किट्स, मास्क, दवाएं आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भारत शासन से हमें पर्याप्त सामग्री मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet