निगम मुख्यालय में गलत कार पार्क करने पर अपर आयुक्त ने लगाया 2000 का जुर्माना
ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में किसी कार्य से आए राहुल श्रीवास्तव ने गलत तरीके से अपनी कार क्र-एमपी 07 सीडी 5243 पार्क कर दी। इसके कारण मुख्यालय में आने वाले अन्य वाहनों का रास्ता अवरूद्व हो गया। इसके चलते नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने कार मालिक पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम मुख्यालय में कार पार्किंग एवं 2 पहिया वाहन पार्किंग के लिए मुख्यालय के तलघर में पार्किंग स्थल बना हुआ है। लेकिन इसके बाद भी कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 5243 के मालिक राहुल श्रीवास्तव ने कार को मुख्यालय के सामने आने-जाने वाले मार्ग पर पार्क कर दिया। इसके कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने राहुल श्रीवास्तव पर दो हजार रूपये का चालान लगाया है।

