एलिवेटेड रोड: फूलबाग-गुरुद्वारा मार्ग , रास्ते को आज खुलना है, 2 माह से काम के चलते बंद, आज ट्रैफिक खुलने पर संशय

31 तक फिर मांगी डायवर्जन की परमिशन
ग्वालियर एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए फूलबाग से गुरुद्वारा तक रोड डायवर्जन बुधवार से खुलने पर संशय हो गया। ठेकेदार कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी ने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को नया आवेदन देकर कहा है कि निर्माण कार्य अधूरा है। एलिवेटेड डायवर्जन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया जाए ताकि काम पूरा हो सके। फिलहाल इस आवेदन पर निर्णय नहीं हुआ है। वहीं PNC ने चेन्नई के अधिकारियों को खुला करने के लिए आमंत्रण किया है ताकि मौके पर निरीक्षण हो सके। गांधी पार्क के सामने वाले रास्ते को मॉल तक के लिए खोला दिया गया है, जहां नीचे पटरियां तक बिछाई जा चुकी हैं। लेकिन अब गाड़ियों पर खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों का मानना है कि रास्ता खोला गया तो इस मार्ग में काम बंद रहेगा। खुले रास्ते में काम किया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
1 लाख से ज्यादा लोग झेल रहे घंटों का जाम
2 माह से रूट डायवर्जन के कारण फूलबाग -नदी गेट की ओर आने और जाने वाले वाहनों को मोटीमहाल, बैजाताल और जल विहार वाले रास्ते से निकाला जा रहा है। कई दिनों से आने-जाने वालों को जाम में फंसते हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मॉल के सामने तक ट्रैफिक शुरू किया है।
डायवर्जन बढ़ाने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा
एलिवेटेड के गुरुवार के नीचे का डायवर्जन 31 अगस्त तक बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। जिस पर एक-दो दिन में निर्णय होगा।
ओपी शर्मा, पीएनसी प्रोजेक्ट

