LatestNewsराजनीतिराज्य

ग्वालियर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से शहर व देहात क्षेत्र में किया ‘‘कांबिग गश्त’’

पुलिस ने 250 से अधिक अपराधियों पर की कार्यवाही, 300 से अधिक गुण्डा, एचएस व आदतन अपराधियों को किया चेक

ग्वालियर। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से एवं जनता में विष्वास हेतु एडीजीपी ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा एवं एसपी अमित सांघी के निर्देष पर पुलिस द्वारा गुरूवार और षुक्रवार की दरमियानी रात्रि में शहर व देहात के समस्त थाना क्षेत्रों में देर रात तक कांबिग गष्त किया गया, जिसमें कई आदतन अपराधियों व वारंटियों को पकड़ा गया।
कॉम्बिंग गष्त के दौरान एएसपी (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका अति. (दक्षिण) मोती उर रहमान, (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया, पष्चिम गजेन्द्र वर्धमान, ग्रामीण जयराज कुबेर तथा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर जिले के शहर एवं देहात क्षेत्रों में कॉम्बिंग गष्त किया। इस दौरान एसपी द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया गया, साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गष्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा गया।
ग्वालियर पुलिस द्वारा गुरूवार और षुक्रवार की दरमियानी रात्रि में किये गये कॉम्बिंग गष्त में अवैध शराब, जुआ, सट्टा तथा फरार वारंटियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाहियां की गई। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया जाकर फरारी ईनामी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों की चैकिंग की गई। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई।
कॉम्बिंग गष्त में कुल 151 गिरफ्तारी वारंट, 98 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही पुलिस द्वारा गष्त के दौरान चोरी, आबकारी, जुआ-सट्टा सहित विभिन्न अपराधोें में 32 बदमाषों को पकड़ा गया। तथा 162 निगरानी बदमाष तथा 148 गुण्डों की चैकिंग भी की गई।
कॉम्बिंग गष्त से आदतन अपराधियों व बदमाषों में हडकंप देखने को मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को भी अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *