LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

नाती की लाश देखकर दादा ने की फायरिंग में 6 घायल, नाती की तालाब में डूबने से हुई मौत

ग्वालियर. 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत के सदमे से परेशान थे। जब पिता मासूम का शव लेकर दरवाजे पर पहुंचा तो नाती की लाश देखकर दादा गुस्से में आ गया। अन्दर से लायसेंसी बन्दूक निकालकर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से आसपास खड़े 6 लोग जख्मी हो गये। घटना उटीला के बंधोली गांव में शुक्रवार रात की हैं। घटना की खबर मिलते ही उटीला थाना प्रभारी सुरजीतसिंह परमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। बालक के शव को भी निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया गया हे। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
क्या है पूरा मामला
उटीला के बंधोली गांव निवासी परमाल सिंह परिहार का 12 वर्षीय बेटा साहिल परिहार शुक्रवार शाम को भैंसो को चराने के लिए तालाब किनारे ले गया था। लौटते समय उसका पैर फिसला और वह तलाब में गिर गया। उसे डूबता देखकर उसके साथियों ने उसके परिजन को मामले की सूचना दी। जब तक परिजन वहां पहुंचे और साहिल को बाहर निकाला डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचेए लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर परमाल सिंह शव को लेकर अपने घर पहुंच गए। यहां बच्चे का शव देखकर आसपास रहने वाले जाटव परिवार के लोग भी एकत्रित हो गए। इनसे परिहार परिवार का विवाद चल रहा है। नाती का शव दरवाजे पर देखकर साहिल के दादा उदय सिंह परिहार को लगा कि उनके यहां हुई घटना पर आसपास के लोग मजे ले रहे हैं। इस पर वह गुस्सा हो गए और अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।
फायरिंग की आवाज से मची भगदड़
घटनास्थल पर जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनी तो वहां पर भगदड़ मच गयी। छरै्र लगने से वहां खड़े अजमेर सिंह, राजेन्द्र, देवेन्द्र कल्लूसिंह और अशोक वीरेन्द्र सिंह जख्मी हो गये । घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *