तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया 10वीं क्लास का स्टूडेंट, तमंचा दिखाकर सहपाठियों को धमकाता था स्टूडेंट
ग्वालियर. 10वीं कक्षा का छात्र 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा गया है। नाबालिग तमंचा लेकर स्कूल गया था। वहां सहपाठियों को हथियार दिखाकर धमकाया था। उसकी हरकत पुलिस तक पहुंच गई। उसे और उसकी सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाला तो नाबालिग का उसमें भी तमंचे समेत फोटो अपलोड मिला।
टीचर और स्कूल स्टाफ को पता चल गया
पुलिस ने बताया गिरवाई में 10 वीं कक्षा का छात्र रंगबाजी दिखाने के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था। उसने खुलासा किया स्कूल में छात्रों के दो गुट हैं। उन्हें धमकाने के लिए तमंचे का इंतजाम किया था। हथियार को स्कूल ले गया। वहां दुश्मनी रखने वालों को तमंचा दिखाकर चमकाया। उसकी हरकत कुछ छात्रों की नजर में आ गई। इसलिए टीचर और स्कूल स्टाफ को पता चल गया। गिरवाई टीआइ प्रीति भार्गव ने बताया आरोपी के बारे मे इनपुट मिला था। तब उसे तलाशा गया। उससे तमंचा मिला है।

