डुगाटी ने लांच की 10 लाख रूपये की मोटरसाईकिल, इसके आप भी हो जायेंगे दीवाने
नई दिल्ली. लग्जरी कार और मोटरसाईकिल निर्माता कंपनी डुकाटी ने अपनी बीएस6 स्क्रेम्बलर मॉडल की दो मोटरसाईकिल स्क्रेम्बलर नाईट शिफ्ट और स्क्रेम्बलर डेजर्ट स्लेड को भारत में लांच कर दिया है। इन बाइक्स का लुक और फीचर्स इतनो अधिक अट्रैक्टिव हैं कि देखने वाला हर शख्स इसे खरीदना चाहेगा। आइये विस्तार से जानते हैं बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे

स्पोक व्हील देंगे अब शानदार बैलेंस
डुगाती ने इन मोटरसाईकिल के फ्रंट में पिरेली स्कोरपियन रैली एसटीआर 120/70 आर19 टायर और रीयर हमें पिरेली स्कोरपियन रैली एसटीआर 170/60 आर17 टायर दियाहै जो ऑफ रोड और लम्बे सफर में शानदार बैलेंस बनाते हैं।

पावरफल इंजन से लैस
इंजन की बात करें तो डुगाटी ने इन मोटरसाईकिल में 803सीसी एल-ट्विन-वैल्यू इंजन दिया गया है। जो 8,250 आरपीएम पर 73एचपी का पावर देता है, जबकि 5,750 आरपीएम पर मैक्सिम टॉर्क जेनरेट करता है यह मोटरसाईकिल राइडिंग में जबरदस्त पॉवर का एक्सपीरियंस कराती है।

6 स्पीड गियरबॉक्स जैसे फीचर्स
डुगाटी ने दोनो मोटरसाईकिल स्क्रेम्बलर नाईट शिफ्ट और स्क्रेम्बलर डेजर्ट स्लेड को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इसमें मल्टी प्लेट क्लच का सपोर्ट भी दिया गया है जो हाइड्रोलिक कन्ट्रोल के साथ चलता है।

डुगाटी मोटरसाईकिल की कीमत
व्हीं, लाइटिंग की बात करें तो दोनों की मोटरसाईकिल के फ्रंट और रियर में एलईडी लाइट दी गयी है। जो लेट नाइट राइड का एक अलग ही एक्सपीरियंस देंगी और इसके अलावा स्क्रैम्बलर नाइट शिफ्ट में कैफे रेसर -स्टाइल फ्लैट सीट दी गयी है जो राइडर और यात्री दोनों के लिये आरामदायक हैं।
इस तरह से करा सकेंगे बुकिंग
भारत में डुगाटी की कुल 9 डीलरशिप हैं। जहां से आप इस मोटरसाईकिल के लिये बुकिंग करा सकते हैं।ै यह डीलरशिप दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पूणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोच्चि, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई में हैं।


