दिनदहाड़े बाजार मे हुई लूट, पैदल आया लुटेरा झपट्टा मारकर चेन लूटी और मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गया
ग्वालियर. पति के साथ बाजार जा रही महिला से पैदल आया एक युवक झपट्टा मारकर चेन लूट ले गया। लुटेरा घटनास्थल के पास ही खड़े अपने मोटरसाईकिल सवार साथी के साथ फरार हो गया। घटना बीच बाजार सोमवार की शाम 6 बजे रामदास घाटी पर हुई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिये नाकाबंदी भी की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लूटी गयी चेन और पैण्डल की कीमत 50 हजार रूपये बताई गयी है। अभी 4 दिन पहले भी इसी तरह बदमाशों ने महाराजपुरा में घटना को अंजाम दिया था।
क्या है पूरा मामला
बहोडापुर लक्ष्मीपुरम निवासी 40 वर्षीय पुष्पा पत्नी महेन्द्र स्वरूप सक्सैनाए सोमवार की शाम अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मार्केट जा रही थीं। अभी वह रामदास घाटी बिजलीघर के पास पहुंची ही थे कि पुष्पा के पति ने गाड़ी रोक दी। उन्होंने इसलिए गाड़ी रोक दी कि वह हेलमेट पहन लेंए आगे पुलिस चेकिंग मिलती है। अभी वह हेलमेट पहन रहे थे और पुष्पा पीछे खड़ी थीं। तभी एक पैदल आए बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और पैंडल सहित चेन लूटकर भाग गया। वारदात के बाद महिला ने शोर भी मचाया और उसके पति ने भागकर पीछा करना चाहाए लेकिन लुटेरा कुछ ही दूरी पर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। वारदात की सूचना इंदरगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कियाए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
यह है लूटेरे का हुलिया
जैसा पुष्पा और उसके पति ने पुलिस को बताया कि लुटेरे 2 थे और जो घटना को अंजाम देने आया था उसकी आयु 25 वर्ष के लगभग रही होगी। पुलिस इसी आधार पर तलाश कर रही है। 4 दिन पूर्व महाराजपुरा में भी इसी हुलिया और इसी तरीके से 2 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका है कि झपट्टा मारकर चेन लूटने वाले यह वही गैंग है।

