LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

डकैत गुड्डा गुर्जर और पुलिस के बीच हुई फायरिंग, भागने में हुआ कामयाब

मुरैना. पुलिस के लिये चुनौती बना 60 हजार का इनाम डकैत गुड्डा गुर्जर बुधवार की रात पुलिस से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस बीच गुड्डा पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। उसके भागने के बाद पुलिस हाथ मलती रह गयी। उसके बाद पुलिस उसकी बंडी यानिकोट, बैग, तेल साुबन व तिरपाल लेकर वापिस लौट आये।
डकैत गुड्डा गुर्जर का गांव लोहागढ़ है जो कि नूराबाद के तहत आता है। इसी गांव से लगा दूसरा गांव दोहरावली है। दोनों गांव सटे हैं। दोहरावली गांव में गुड्डा गुर्जर के गैंग का सदस्य रामनिवास उर्फ खलीफा रहता है। गुरूवार की रात गुड्डा गुर्जर खलीफा के घर पर खाना खाने गया था। वह खाना खाकर वहां से लौट रहा था। रात के लगभग 9 बज रहे थे। वह और उसकी गैंग के 7 सदस्य रोहरावली गांव के ऊपर बनी चंदावनी पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। उसी बीच उधर से पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहाड़ी चढ़ रही थी। अचानक दोनों का आमना-सामना हो गया और फिर दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।

डकैत का सामान लेकर मायूस होकर लौट आई पुलिस
डकैत गुड्‌डा गुर्जर के भागने के बाद पुलिस उसकी बंडी (एक प्रकार का कोट), बैग, तेल, साबुन व तिरपाल लेकर लौट आई। मुठभेड़ के बाद दोहरावली व लोहागढ़ गांव के लोगों को भय है कि कहीं पुलिस उनको भी न पकड़ कर ले जाए।

इन डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज
मुठभेड़ के बाद डकैत गुड्‌डा गुर्जर के गिरोह व उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ धारा 307 के तहत नूराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके गिरोह के जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें स्वयं डकैत गुड्‌डा गुर्जर, रामनिवास गुर्जर उर्फ खलीफा, फकीरा गुर्जर, निवासी दोहरावली, हरीसिंह गुर्जर निवासी गांव वरवासिन, बुद्धा गुसांई निवासी उटीला देवगढ़ तथा तीन लोग अज्ञात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *