LatestNewsराज्य

ट्रम्प ने चीन पर 100% टैरिफ और बढ़ाया, 245% किया, चीन बोला-ट्रेड वॉर से नहीं डरते

नई दिल्ली. अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर और आगे बढ गया है। अमेरिका ने अब चीन पर 100 प्रतिशत और टैरिफ लगा दिया है। इसके साथ ही चीनी सामान पर कुल टैरिफ 245 प्रतिशत हो गया है। चीन ने 11 अप्रैल को अमेरिकी सामान पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया था जिसके जवाब में ट्रम्प ने नया टैरिफ लगाया है। इससे पहले चीन ने कहा था कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा।
चीन बोला अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर से नहीं डरते
अमेरिका की तरफ से नए टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने कहा कि हम अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर करने से नहीं डरते। चीन ने दोबारा कहा कि अमेरिका को बातचीत करनी चाहिए। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि चीन को बातचीत की शुरूआत करनी होगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अगर अमेरिका सच में बातचीत को डायलॉग और समझौते के जरिए मुद्दे को सुलझाना चाहता है, तो उसे बेमतलब का दबाव बनाना, डराना और ब्लैकमेल करना बंद करना चाहिए और चीन के साथ बराबरी, सम्मान और आपसी हित के आधार पर बात करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *