LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही, 70 साल से रह रहे परिवार

भोपाल. पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास से बस्ती हटाई जा रही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है। लोगों की आवाजाही बंद है। कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कई कांग्रेस नेता धरने पर बैठे है। एक युवक टावर पर चढ गया है जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया। रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेडा और मालीखेडी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शनिवार सुबह 6 बजे प्रशासनिक अमला झुग्गियां हटाने के लिए बस्ती में घुस गया। - Dainik Bhaskar
पुलिस से धुक्क-मुक्की के बाद लाठी चार्ज
जानकारी के अनुसार जब बस्ती वालों को पता चला कि उनके सारे घर टूट चुके है तभी वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। बस्ती के कई पुरूष और महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बस्ती के लोगों और पुलिस के बीच झडप हुई। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला किया, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बेरिकेडिंग से बस्ती में आवाजाही रोक दी। भारी बल तैनात किया है।पुलिस ने बेरिकेडिंग से बस्ती में आवाजाही रोक दी। भारी बल तैनात किया है।

महिलाएं सड़क पर बैठकर विरोध कर रही हैं।
महिलाएं सड़क पर बैठकर विरोध कर रही हैं।
पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है।
पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş