Newsमप्र छत्तीसगढ़

4 गुना मुआवजा की मांग को लेकर ग्रीन फील्ड 6 लेन नेशनल हाईवे के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरना बैठे

आन्दोलन करते किसान - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. आगरा-ग्वालियर तक बनने वाले ग्रीन फील्ड 6 लाइन नेशनल हाइवे के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये है। प्रतिदिन इस आन्दोलन में किसानों की सहभागिता बढ़ती जा रही है। अम्बाह-मुरैना-बानमौर तहसील के किसान इसमें प्रभावित हो रहे हैं। किसान भूमि अधिग्रहण बिल के मुताबिक किसानों को जमीन का बाजारू मूल्य से 4 गुना मुआवजा देने की मांग पर अड़े है। वहीं किसान नेताओं का कहना है कि राजस्थान की इस ग्रीनफील्ड हाइवे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की है। उन्हें 4 गुना मुआवजा दिया गया है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं दिया जा रहा है।

4 गुना मुआवजा पर अड़े
आगरा-ग्वालियर तक 6 लेक ग्रीनफील्ड हाईवे बनने जा रहा है। जिसका कार्य भी शुरू हो गया है। इस हाईवे में जिन किसानों की जमीन गयी है। उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलने से वह नाराज है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। दिमनी के लहार गांव में किसान टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये है। 30 अप्रैल से किसानों का धरना जारी है। किसानों ने तय किया है कि यही उन्हें राजस्थान की तरह भूमिअधिग्रहण बिल के अनुसार 4 गुना मुआवजा नहीं दिया तो वह हाईवे नहीं बनने देंगे। उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस हाईवे में गयी जमीनों में कुछ किसान ऐसे हैं जो अब भूमिहीन हो जायेंगे। उनके पास परिवार की आजीविका का यही का एक साधन था।
अनिश्चित कालीन धरना
किसान नेता रामप्रकाश गुर्जर के अनुसार उनकी जमीन भी जबरन अधिकरण की जा रही दिमनी क्षेत्र के ही रहने वाले है। उन्हें सिर्फ दो गुना मुआवजा दिया जा रहा है। बल्कि नियम से मुआवजा अधिक चार गुना होना चाहिए। इसलिए अनिश्चित कालीन धरना किसानों के द्वारा दिया जा रहा है। किसान आगे से उग्र आंदोलन भी करेंगे यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *