जीवाजी विश्वविद्यालय से थीसिस कराने के नाम 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार प्रोफेसर भगवानदास माणिक

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यला ये संगीत की थीसिस कर रहे और उसमें विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में संगीत प्रोफेसर भगवानदास माणिक के मार्गदर्शक द्वारा नई दिल्ली के नजफगढ़ फरियादी अवनीश कुमार को थीसिस कराने के एवज में 50 हजार रूपये मांगने पर फरियादी परेशान होकर ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई। ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह ने टीम बनाकर इसके पीछे लगा दिया। पहली किश्त 10 हजार रूपये भगवानदास माणिक निवास सिटीसेंटर के अर्जुन नगर देना तय थी। जैसे फरियादी अवनीश कुमार ने थीसिस के मार्गदर्शक भगवानदास माणिक को 10 हजार रूपये दिये वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
घर पर हुआ हंगामा
जैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए मार्गदर्शक भगवानदास माणिक दबोचा वैसे ही महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे को देखकर टीम आरोपी भगवानदास माणिक को थाना विश्वविद्यालय लेकर आ गयी जहां पर कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही करने वाली टीम टीआई यशवंत गोयल, शैलेन्द्रसिंह कुशवाह, कार्यवाहक टीआई पारूल चंदेल, नेहा एसआई भीष्म तिवारी, जयसिंह यादव, योगेन्द्र दुबे और आरक्षक आदि ने हंगामा को नियंत्रित करते हुए आरोपी को थाने लाकर कार्यवाही को अंजाम दिया।

