जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने 3 से 4 आतंकियों को घेरा
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। किश्तवाड़ में गुरुवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई है। कम से कम 3 से 4 आतंकी फंसे हुए हैं। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया है। यह कार्रवाई उस दक्षिण कश्मीर के अभियान के एक हफ्ते बाद हुई है, जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे।
जैश–ए–मोहम्मद के तीन से चार आतंकियों को घेरा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार आतंकवादी एक समूह में इलाके में फंसे हुए हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने मिलकर चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद पकड़ा है। फंसे हुए आतंकवादी उसी समूह का हिस्सा माने जा रहे हैं, जो हाल ही में इसी क्षेत्र में एक पूर्व मुठभेड़ से बचकर भाग गए थे।

