ग्वालियर-शिवपुरी-भोपाल सुपरफास्ट एक्स्रप्रेस 26 मई से प्रतिदिन चलेगी
ग्वालियर. रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक फैसला लिया है। अब ग्वालियर-शिवपुरी-भोपाल सुपरफास्ट एक्स्रप्रेस सप्ताह में 7 दिन चलेगी। यह नयी व्यवस्था 26 मई से लागू होगी। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में केवल 5 दिन चलती थी। गुना के रेलवे उपयोगकर्त्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा ने इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में गुना इलाके की रेलसे जुड़ी जरूरतों का उल्लेख किया था।
प्रतिदिन ट्रेन चलाने की रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने इस पर सकारात्मक निर्णय लिया और ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों को अब बेहतर सुविधायें मिल सकेगी।

