चैम्पियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा ‘हैलोवीन पार्टी’ में बेस्ट बॉयज कास्ट्यूम प्रथम मीत गावरा
ग्वालियर। “थोड़ी शरारत थोड़ी मस्ती, पर काम कोई मतलब का” फिजिकल फिटनेस के साथ – साथ बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर उन्हें कुछ नया व मजेदार देने के लिए सिकंदर कम्पू स्थित चैम्पियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा ‘हैलोवीन पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विचित्र व डरावनी वेशभूषा में अनेक प्रकार की शानदार प्रस्तुतियां की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर ग्वालियर कराते एसोसिएशन के प्रमुख विक्रम अवार्ड पारितोष शर्मा उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर ए-वन ट्यूटोरियल के डायरेक्टर राहुल द्विवेदी, सह संचालक सरदार सिंह एवं प्रबंधक रोहित तोमर व सचिन मेहरा मौजूद थे।

प्रतियोगिताओं में बेस्ट गर्ल्स कास्ट्यूम में प्रथम मंत्रिता शर्मा, द्वितीय योगिता चिलवाल, तृतीय दिशा एवं बेस्ट बॉयज कास्ट्यूम प्रथम मीत गावरा, द्वितीय मनन जैन, तृतीय कुशाग्र पांडे एवंबेस्ट क्राफ्ट में प्रथम शिल्पा कुशवाह, द्वितीय मंत्रिता शर्मा, तृतीय करूणा व प्रभा,पोस्टर मेकिंग में प्रथम पूनम चव्हाण, द्वितीय निकिता ठाकुर, तृतीय कृष्णा खांडे एवं वैदेही ,बेस्ट पम्पकिन प्रथम आर्यन चव्हाण, द्वितीय देवांगन भदौरिया, तृतीय सक्षम मुहानिया, बेस्ट डांस प्रथम मंत्रिता शर्मा, द्वितीय अनुष्का, कनिष्का शर्मा, तृतीय दिशा एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार अर्जुन सिंह तोमर एवं रितिक दुबे को दिया गया। इसके साथ ही सीमा कुशवाह व ज्योति कुशवाह ने अपनी वेशभूषा से सभी को अचंभित किया। कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग अर्पित नरवरिया, आदित्य कुशवाह, मोक्ष सेठी, संजीव अहिरवार, विजय वर्मा, अंकुर गौर आदि का रहा। चैम्पियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा ‘हैलोवीन पार्टी’ का आयोजन किया गया।

