Latestराज्य

ग्वालियर से उड़ने वाली फ्लाइट्स 70 से 80 प्रतिशत सीट हो रही फुल, सबसे ज्यादा डिमांड ग्वालियर से बेंगलुरू फ्लाइट की

ग्वालियर. ग्वालियर के लोगों को हवाई सफर अब रास आने लगा है यही कारण है कि कुछ दिन पहले शुरू हुई फ्लाइट्स में 70 से 80 प्रतिशत तक सीटें फुल हो रही है। अभी 7 शहरों से एयर कनेक्टिविटी है इस तरह का रिस्पॉस रहा तो आने वाले समय में ग्वालियर अन्य शहरों से भी हवाई मार्ग से जुड़ सकेगा, सबसे ज्यादा डिमांड ग्वालियर से बेंगलुरू फ्लाइट की है।
इस फ्लाइट में 85 से 90 प्रतिशत तक सीट बुक हो रही है क्योंकि ग्वालियर से बेंगलुरू का सफर ट्रेन से ढाई से 3 दिन का होता है। ऐसे में फ्लाइटस से काफी समय बचता है। अंचल के काफी लोग पढ़ाई और जॉब के लिए बेंगलुरू आते और जाते रहते है यही रिस्पोंस अब पुणे की फ्लाइट्स को भी मिलने लगा है। एयरपोट डायरेक्टर नितिन कुमार ने भी अच्छा रिस्पोंस मिलने की बात कही हैं।
एक दिन में 479 यात्री आए और गए
हवाई सेवा ग्वालियर के लोगों को इस तरह रास आ रही है कि गुरूवार को ग्वालियर में 479 यात्री फ्लाइटस से आए और गए। इसमें देश के अन्य 7 शहरों से ग्वालियर में 216 यात्री आए जबकि 263 यात्री ग्वालियर से रवाना हुए। सबसे अधिक यात्री बेंगलुरू से ग्वालियर आ और जा रहे हैं इसी दिन बेंगलुरू से 55 यात्री आए जबकि 72 यात्री ग्वालियर से बेंगलुरू के लिए रवाना हुए।
30 से 32 घंटे बच रहे इसलिए डिमांड ज्यादा
ग्वालियर से बेंगलुरू के लिए प्रतिदिन ग्वालियर से फ्लाइट है इसी फ्लाइट की डिमांड सबसे ज्यादा है क्योंकि ग्वालियर से बेंगलुरू की दूरी 1960 किलोमीटर है। ट्रेन से यह दूरी तय करने में 35 से 36 घंटे का समय लगता है जबकि यही दूरी फ्लाइट से सिर्फ 3 घंटे 15 मिनट में पूरी हो रही है। ऐसे में लंबे और थकान भरे सफर से बचने के लिए हवाई यात्रा को रिस्पॉस भी मिल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *