Latestराज्य

ग्वालियर में थाने में महिला से रिश्वत लेते समय प्रधान आरक्षक सीसीटीवी में कैद, एसपी ने सस्पेंड किया

ग्वालियर. ग्वालियर के देहात स्थित भितरवार थाने में एक पुलिसकर्मी उसी सीसीटीवी कैमरे में फंस गया जिससे वह रोज बदमाशों की निगरानी करता था। थाने के एचसीएम (प्रधान आरक्षक) का एक महिला से रुपए लेते हुए वीडिया सामने आया है। वीडियो में एचसीएम कक्ष में पुलिसकर्मी एक महिला से रुपए लेते हुए और जेब में रखते हुए दिख रहा है। यह वीडियो थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से ही निकाला गया और वायरल किया गया है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने इस मामले में प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
भितरवार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव एचसीएम (हेड कॉस्टेबल मुंशी) है। शुक्रवार शाम को एक वीडियो सामने आया जिसमें पुलिसकर्मी अपने ही थाने के एचसीएम रूम में बैठी एक महिला से रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं पर वह भूल गया कि एचसीएम रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे है जिसमें यह लेनदेन कैद हो गया थ। जो किसी ने वायरल कर दिया। यह फुटेज थाने के सीसीटीवी कैमरे से निकालकर वायरल किया गया है तो यह साफ है कि यह किसी पुलिस स्टाफ का ही कारनामा है। यह फुटेज हाल का भी नहीं है कुछ दिन पुराना है पर वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी होने के बाद पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया है साथ ही जांच के आदेश दिए है।
रिश्वत लेने वाले का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं
प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र यादव पहले भी थाने में रहते हुए विवादित रहे है, वह अभद्रता से बात करने के मामले में भी फंसते रहे है। इस मामले में एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे का कहना है कि वीडिया पुराना है और इसकी जांच करने के बाद प्रतिवेदन बनाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज दिया है और शाम को एसपी ने एचसीएम को सस्पेंड कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *