ग्वालियर में 2-3 दिन में कड़ाके की सर्दी
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी इन दिनों दिन ठण्ड बढ़ने लगी है। ग्वालियर में शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक पारा लुढ़का गिरा है। वहीं, सामान्य से 1 डिग्री कम रात का तापमान रहा है इसके चलते उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। यहीं नहीं दिन का तापमान भी 16.3 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में 5 दिसम्बर से अंचल में कड़ाके की सर्दी की संभावना भी जताई जा रही है। जिससे प्रदेश में दिसम्बर के माह में कड़ाके की ठण्ड बढ़ेगी।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ने वाली है। आने वाले 2-3 दिनों में तापमान तेजी से गिर सकता है। जिससे ठण्ड में और बढ़ोत्तरी होगी।
एमपी में रहेगा शुष्क मौसम
मध्यप्रदेश मौसम विभाग की मानें तो आगामी 2 से 3 दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं नौगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुसार है कि अगले 2 -3 दिनों में तापमान तेजी से गिर सकता है और कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है।

