Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में नकली नोट के साथ छात्र गिरफ्तार, दुकान पर चलाने के लिए लाया था

ग्वालियर . महाराज बाड़े से कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नकली नोट के साथ पकड़ा है। उसके पास से 100 के सात और 50 रुपये के 15 नकली नोट मिले हैं। यहां वह नकली नोट चलाने की फिराक में था, इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। जब कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बोला कि राजस्थान का एजेंट ग्वालियर आता है और उसे एक हजार रुपये में दो हजार रुपये के नकली नोट दे जाता है। उस युवक का नाम वह नहीं बता रहा, इसके चलते पुलिस पूछताछ कर रही है।

खरीदारी करने के लिए पहुंचा था युवक
महाराज बाड़े पर एक युवक खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। वह एक दुकान पर पहुंचा, तभी उसने सामान खरीदकर 100 रुपये का नोट दिया तो दुकानदार को नकली नोट होने का संदेह हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 100 रुपये के सात और 50 रुपये के 15 नकली नोट मिले। उसके पास से पुलिस को कुल 1450 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पकड़े गए युवक का नाम राहुल उर्फ शिवराज लोधी है। वह मूल रूप से भिंड का रहने वाला है और ग्वालियर के हजीरा इलाके में किराये से रहता है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि राजस्थान का एक युवक उसके संपर्क में है, जो नकली नोट छापता है। वही उसे नकली नोट देकर जाता था, उसका मोबाइल नंबर पुलिस को मिला है, लेकिन नाम पता नहीं लग सका है। पूछताछ में युवक ने यह भी बताया कि वह ग्वालियर के कई युवकों के संपर्क में है, जिन्हें वह नोट सप्लाई करता है। एक हजार रुपये के बदले दो हजार रुपये के नकली नोट देता है, इन नोट को सब्जी मंडी, बाजार में ठेले वाले, पान वाले और छोटी दुकानों पर ही यह लोग चलाते हैं।

अभी काम किया जा रहा है
पकड़े गए युवक से जो इनपुट मिला है, उस पर काम किया जा रहा है। उसकी काल डिटेल रिपोर्ट भी निकाली जाएगी, जिससे राजस्थान में नोट छापने वाले युवक तक पहुंचा जा सके। पूछताछ में युवक ने बताया कि करीब एक साल से वह उसके संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *