Newsराजनीतिराज्य

Gujarat Jail Raid-गुजरात की 17 जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पूरी रात चला ऑपरेशन

गुजरात. 17 जेलों में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है। जिसमें साबरमती जेल भी शामिल है। आपको बता दें कि साबरमती वहीं जेल है जिसमेे माफिया अतीक अहमद बन्द हैं। गृहमंत्री ने कंट्रोल रूम से छापेमारी की लाइव मॉनीटरिंग भी की है। हालाकि अचानक से इन जेलों में छापेमारी का मकसद क्या है? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस छापे के पीछे गैर-कानूनी कामों का पता लगाना है और इसके साथ ही प्रशासन को यह भी जानना था कि क्या कैदियों को नियमों के मुताबिक सुविधा मिल रही है या नहीं? यह जानकारी गुजरात के डीजीपी विकाय सहाय ने दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रातभर 1700 पुलिसकर्मियों ने साबरमती सहित गुजरात की 17 जेलों में कई मोबाइल फोन जब्त किये हैं। छापेमारी की निगरानी राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी के साथ-साथ गृह विभाग के सीनियर अधिकारियों और पुलिस भवन में सीनियर अधिकाकारियों ने की पुलिस के अनुसार, रेड शनिवार 25 मार्च की सुबह तक जारी रहीं हैं।

कई जगहों से मोबाइल हुए बरामद

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय (DGP Vikas Sahay) ने बताया, “जानकारी मिली है कि कहीं-कहीं से मोबाइल फोन मिले हैं. इस जांच में पुलिस के साथ-साथ स्निफर डॉग भी शामिल हैं और इस कार्य की पूरी रिकॉर्डिंग भी हो रही है. इसका लाइव टेलीकास्ट हम गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम में भी देख पा रहे थे.”

सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी रखी नजर

गुजरात पुलिस ने जानकारी जुटाई है कि क्या कैदियों को सभी तरह की सुविधा मिल रही हैं या नहीं. जेल में छापेमारी के दौरान मिले मोबाइलों की जांच भी जा रही है कि यह मोबाइल किसके हैं और जेल में कहां से आएं हैं. जेल में छापेमारी का यह ऑपरेशन साबरमती समेत अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, बरोदा, जामनगर, महेसाणा, भावनगर, बनासकाठा समेत सभी जेलों में किया गया. इस छापेमारी के दौरान 300 पुलिसकर्मी मौजूद रहे. वहीं इस छापेमारी पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने सीएम डेशबोर्ड से नजर रखी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *