सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम’, पुलिस ने तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
ग्वालियर. 09 से 17 अगस्त तक देशभर में ’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से भव्य ’’तिरंगा यात्रा’’ निकाली गई। राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देती इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अति. पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण सम्मलित हुए।
प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा
‘‘तिरंगा यात्रा’’ पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर राजमाता तिराहा, तानसेन तिराहा, आकाषवाणी, गोला का मंदिर, 7 नम्बर चौराहा, मुरार, बारादरी, ठाठीपुर, परषुराम चौराहा, वीसी बंगला से हेल्थ सेंटर होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पर सम्पन्न हुई। उक्त यात्रा में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल व स्कूटी से तिरंगा रैली में भाग लिया और साथ ही थाना मोबाइल, जिप्सी एवं अन्य वाहन समेत लगभग 500 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया साथ ही देशभक्ति के नारे लगाए गए। आमजनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तालियां बजाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

