हरियाली अमावस्या पर प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ रोपे जाएंगे 5000 पौधे
12 अगस्त को रमौआ बांध स्थित नवीन बस स्टैण्ड के पास पौधरोपण
ग्वालियर- पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 (हरियाली अमावस्या) को प्रातः 8 बजे से रमौआ बांध के पास बन रहे नवीन ई-बस स्टैंड एवं होटल मैरियट के पास आगरा-झांसी हाईवे पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 5000 पौधे रोपे जाएंगे। इस पौधरोपण कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, छात्र, आदि उपस्थित रहेंगे।
पार्क विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देषानुसार रमौआ बांध के पीछे सुरक्षित जमीन उपलब्ध है। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत इस बड़े पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों के साथ-साथ आम नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का भी पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। पौधे सुरक्षित रूप से वृक्ष बन सकें, इसके लिए इनकी देखभाल का जिम्मा भी नगर निगम द्वारा संभाला जाएगा।

