ग्वालियर के 293 पटवारियों ने छोड़े वाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हुए, 17 तरह के काम नहीं नहीं करेंगे पटवारी
ग्वालियर. प्रान्तीय पटवारी संघ के आव्हान पर पटवारियों ने 3 मांगों को लेकर क्रमबद्ध आन्दोलन शुरू कर दिया हे। पटवारी संघ की मांगें है कि पटवारियों को 2800 ग्रेड पे का लाभ दिया जाये। नवीन पटवारियों को गृह जिले में पदस्थ किया जाये और सीपीसीटी से मुक्त किया जाये। इसको लेकर जिले के 293 पटवारियों ने शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रखा है और साथ ही एक दिन पूर्व पटवारियों ने सभी सरकारी वाट्सएप ग्रुपों से स्वयं को लेफ्ट कर दिया।
इसमें जिला प्रशासन के जिल, सब डिवीजन और तहसीलदार स्तर वाट्सग्रुप है। पटवारी केवल भू अभिलेख से जुडे कार्यो को करेंगे। इसके अलावा 17 तरह के काम वह नहीं करेंगे जो अभी तक करते आये हें। मंगवार को पटवारियों की भोपाल में मत्री गोविदसिंह से मुलाकात भी होनी हैं।
17 तरह कार्यो को नहीं करेंगे पटवारी
पटवारियों ने क्रमबद्ध हड़ताल में तय किया है कि वह सिर्फ भू-अभिलेख से जुडे कार्यो को ही करेंगे। इसके साथ ही अभी तक शासन उनसे जो अन्य कार्य ले रहा था उनको नहीं करेंगे। यदि ऐसा है तो 17 तरह के कार्य ऐसे रहेंगे। जिनके लिये सोमवार से लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
PM किसान सम्मान निधि
CM हेल्पलाइन से जुड़े काम
लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी
वैक्सीनेशन कार्य ड्यूटी
BPL संबंधित कार्य
किसी भी अन्य विभाग का कार्य
सारा एप, सारा पोर्टल से जुड़े काम
जनगणना, पशुगणना के कार्य
आबादी सर्वे का कार्य
सीएम किसान कल्याण योजना
हाइवे ऑथोरिटी, रेलवे बांध, भू अर्जन संबंधित काम
मेला ड्यूटी अन्य सभी प्रोटोकॉल संबंधित काम्र
जाति प्रमाण पत्र , EWS व अन्य काम
रास्ता विवाद संबंधित काम्र
PDS व उपार्जन संबंधित कार्य
पीएम आवास योजना संबंधित कार्य
बैंक आरआर सी/ डायवर्सन संबंधिक काम

