LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर का मास्टर प्लान तैयार, 315 करोड़ में बनेंगी 10 नई सड़कें शहर से सीधे जुड़ेंगे 30 गांव

ग्वालियर. ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने और बदहाल सडकों के दाग को धोने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। 315 करोड रुपए की लागत से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नई सडकों का निर्माण किया जाएगा। इन सडकों के बनने से न केवल शहर का ट्रैफिक मैप बदल जाएगा बल्कि वर्षों से धूल और गड्ढों की मार क्षेल रहे हजारों राहगीरों को बडी राहत मिलेगी। विभाग का लक्ष्य इन परियोजनाओं को सत्र 2026.27 तक पूर्ण करने का है।
एक विधानसभा क्षेत्र दूसरे से जुडेगा
खास बात यह है कि ये 10 सडकें सिर्फ कनेक्टिविटी का जरिया नहीं है बल्कि ये एक विधानसभा क्षेत्र को दूसरी विधानसभा से जोडने वाली कडी साबित होंगी। वर्तमान में इनमें से अधिकांश सडकों की हालत बेहद खस्ता है जिससे जोखिम भरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ मार्गें पर वर्क ऑर्डर के साथ काम भी शुरू कर दिया गया है।
30 गांव सीधे जुडेंगे शहर से
इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की दो बडी सडकें है। जडेरूआ से बहादुरपुर और खुरैरी से गुहीसर। करीब 130 करोड की लागत से बनने वाली ये सडकें क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को सीधे ग्वालियर मुख्य शहर की सडकों से जोड देंगी। इससे किसानों और ग्रामीणों को मंडी व अस्पताल पहुंचने में लगने वाला समय आधा रहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet