गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पास कोचिंग का बोर्ड लगा रहे दो छात्रों की झुलसने से मौत
ग्वालियर. कोचिंग का बोर्ड लगा रहे 2 छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के दाने वाले बाबा मंदिर के पास की है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए छात्र मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद मार्ग कायम कर शवों को निगरानी में पीएम हाउस पहुंचाया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के दाने वाले बाबा मंदिर के पास रहने वाला अयान मोहम्मद गौरी (19) पुत्र इनायत मोहम्मद गौरी और आदित्यपुरम निवासी तालिक मोहम्मद गौरी पुत्र सलीम मोहम्मद गौरी के साथ गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे कोचिंग का बोर्ड लगा रहा था। बोर्ड लगाते समय उन्होंने जैसे ही ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में बोर्ड आया और दोनों ही उसकी चपेट में आ गए। कुछ देर में ही वे बुरी तरह से झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर शवों को पीएम हाउस भेज दिया।

