NewsUncategorized

खाना खाया और बिल मांगने पर होटल संचालक से की मारपीट, पिस्टल लहराई, वारदात CCTV कैमरे में कैद

ग्वालियर. मोहनपुर रोड स्थित बालाजी होटल में खाना खाने आये 3 बदमाशों ने बिल चुकाने स मना करते हुए होटल मालिक और कर्मचारियों के बीच मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ लात-घूसों और प्लास्टिक के पाइप से हमला किया। बल्कि पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी।
घटना 9 जून की रात 7-8 बजे के बीच की है। जबकि इसका वीडियो गुरूवार को सामने आया। पीडि़त होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
मुरार थाना क्षेत्र के बालाजी होटल में तीन युवक कार से पहुंचे थे। उन्होंने खाना खाया, लेकिन बिल चुकाने की बजाय एक-दूसरे की ओर देखने लगे। जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और होटल मालिक समेत स्टाफ पर हमला कर दिया। तीनों ने प्लास्टिक पाइप से पिटाई की और उनमें से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल ली। उसने धमकाते हुए कहा – “अगर दोबारा पैसे मांगे, तो जान से मार देंगे।” इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद मुरार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सीएसपी राजीव जंगले के मुताबिक, तीन अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş