LatestNewsराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ देर पूर्व ही वह एक टीवी चैनल पर डिबेट में शामिल हुए थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने शाम लगभग 4 बजे एक टीवी डिबेट में शामिल होने की जानकारी अपने टृविटर हैण्डल पर दी थी।
21 वर्ष पूर्व अटल जी को काला झंडा दिखाने से सुर्खियों में आये थे राजीव
19 मार्च 1999 को गाजियाबाद में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने दौरा किया था इस बीच एक आमसभा हुई थी। इस सभा में राजीव त्यागी ने काला झण्डा दिखाया था और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के चलते राजीव 5 बार जेल गयेथे और अटल को काला झण्डा दिखाकर वह सुर्खिर्यो में आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *