Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड के लूप लक्ष्मीबाई समाधि के पास उतारने की अनुमति नहीं, लूप के लिये फिर से डिजाइन किया जायेगा

ग्वालियर. स्वर्ण रेखानदी पर बन रही एलिवेटेड रोड के लिये लक्ष्मीबाई समाधि के पास काम पर एएसआई ने स्वीकृति नहीं दी है। जिस वजह से यहां पिलर और लून के काम पर संकट आ गया है। इसके समाधान के लिये अब यहां के लूप डिजाइन में बदलाव किया जायेगा। जिसके लिये सर्वे एवं कागजी तैयारिया शुरू कर दी गयी है। दरअसल, हजीरा की ओर से फूलबाग चौराहा की ओर जाने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का लूप लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के पास उतारा जाना था। समाधि स्थल से 100 मीटर की परिधि मेंकाम करने के लिये एएसआई से अनुमति मांगी गयी थी। जो कि एएसआई ने देने से इंकार कर दिया है। अब लूप के लिये जगह और डिजाइन में बदलाव किया जायेगा। उसके बाद यहां काम आगे बढ़ पायेगा।
समाधिस्थल पर अतिक्रमण और निर्माण में हैं रोडा
लक्ष्मीबाई समाधि के पिछले हिस्सिे में 28 मकानों का अतिक्रमण की वजह से कई और स्लैब का काम रूका हुआ है। यह मकान सरकारी जमीन पर बने है। कई बार नोटिस दिये जा चुके है। लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पाया और इतना ही नहीं लगभग 10 दिन पूर्व यहां पीडब्ल्यूडी कर्मियों पर पथराव भी हो चुका है।
एएसआई ने भी समाधि से 100 मीटर के दायरे में लूप उतारने की अनुमति नहीं दी है। अब इस लूप को समाधि के काफी पहले से उतारना शुरू किया जायेगा। फिर समाधिस्थल की दीवार से दूर स्वर्णरेखा पर ही एक छोटा पुल बनाकर उसी पर रैम्प बनाया जायेगा। जहां यातायात का आवागमन होगा।
जल्द ही यहां लूप के लिए प्लान फाइनल हो जाएगा
लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास लूप की अनुमति को लेकर वरिष्ठ कार्यालय में संपर्क किया गया है। जल्द ही यहां लूप के लिए प्लान फाइनल हो जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री/सेतु संभाग लोनिवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *