LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 42.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी हीटवेव की ओर बढ़ी, तपता शहर, सन्नाटे में सड़कें

ग्वालियर. शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही हालात ऐसे हो गए कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आम दिनों में जहां भीड़ रहती है, वहां गर्म हवा की चुभन ने लोग दोपहर में घर से नहीं निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं 26 अप्रेल के आसपास आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
हवा में नमी न होने के कारण लू जैसे हालात
मौसम में यह बदलाव राजस्थान से आ रही तपती हवाओं की वजह से हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। हवा में नमी न होने के कारण लू जैसे हालात बन गए हैं और दोपहर का समय सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। व्यस्ततम बाजार और मुख्य सड़कों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम रही। घर से निकलने के बाद मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं।
जेट स्ट्रीम हवा से बढ़ रही गर्मी
उत्तर भारत के ऊपर उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा की गति 204 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस हवा के चलने की वजह से राजस्थान की गर्म हवा की गति बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş