LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एक वाहन चोर से 7.50 लाख रूपये के चोरी के वाहन व जेवरात सहित गिरफ्तार

शातिर चोर से सोने-चाँदी के जेवरात एवं तीन चोरी की मोटर सायकिल बरामद।
थाना गोला का मंदिर के कुल 8 अपराधों में लगभग 07 लाख रूपये का मशरूका किया बरामद। पकड़े गये आरोपी से चोरी की 10 घटनाओं का हुआ खुलासा। पकड़े गये शातिर आरोपी के विरूद्ध पूर्व से ही 32 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
ग्वालियर थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में हो रही चोरियों को रोकने हेतु पुलिस की एक टीम टीआई गोले का मन्दिर विनय शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई।
3 अप्रैल को थाना क्षेत्र से एक जियो कंपनी का मोबाइल चोरी हुआ था जिससे एक आरोपी को पकड़ा एवं उससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी गया उक्त मोबाइल बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना गोला का मंदिर के अपराध चोरी गई मोटर मोटरसाइकिल सहित थाना मुरार से चोरी की गई मोटर सायकल तथा एक अन्य मोटर सायकल जो मुरैना से चोरी की गई थी, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निषादेही पर बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर थाना गोला का मंदिर की कुल 8 चोरी की घटनाओं सहित 10 घटनाओं का खुलासा हुआ जिसमें चोरी गया सामान एक एलईडी, एक मोबाईल एवं सोने-चांदी के जेवरात उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। टीम द्वारा आरोपी की निशादेही थाना गोला का मंदिर के कुल 8 अपराधों में लगभग 07 लाख रूपये का सामान जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना बहोडापुर में 09 अपराध, थाना माधोगंज में 03 अपराध, थाना पुरानी छावनी में 06 अपराध, थाना हजीरा में 01 अपराध, थाना जनकगंज में 01 अपराध, थाना ग्वालियर में 02 तथा मुरार का 01 एंव जिला मुरैना में 01 अपराध पूर्व से दर्ज है।
आरोपी से बरामद सामान
आरोपी से 3 चोरी की मोटर साइकल, 01 मोबाइल विवो कंपनी, 01-एलईडी, एक लैपटाप, सोने-चाँदी के जेवरात कुल कीमती-750000 (सात लाख पचास हजार रूपये)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *