ऊर्जा मंत्री तत्काल पद से इस्तीफा दे -मंत्री ने किया स्वीकार टूटी सड़को का है जाल,
ग्वालियर पत्रकारवार्ता में कहा कि 18 साल से कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती आ रही है और ग्वालियर की बदहाली का आलम को सुधारने के लिए आंदोलन करती आ रही है, अब स्वंय भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री ने किया स्वीकार टूटी सड़को का है जाल, ऊर्जा मंत्री पद से इस्तीफा दे तत्काल।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, प्रदेष महासचिव सुनील शर्मा ने आज भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री का हाथ जोड़ना भी काम नही आया, फटकार भी बेकार साबित हुई, चप्पल, जूते छोड़कर नंगे पैर घूमने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेष की भाजपा सरकार ग्वालियर के विकास को अवरूद्ध कर रही है, अंखड पांखड करते हुए ऊर्जा मंत्री पद पर बने हुए, चप्पल छोड़ने का नाटक नौटंकी कर रहे है, क्या चप्पल छोड़ने से सड़के बन जाएंगी ? प्रदेष में भाजपा सरकार है, केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार से दो-दो केन्द्रीय मंत्री है,
ग्वालियर से भाजपा सांसद भी है, भाजपा प्रदेष सरकार में दो मंत्री है, नगर निगम प्र शसन पर भाजपा सरकार का कब्जा है, अपनी नाकामी दिखाकर चप्पल छोड़ दी, अपना पल्ला झाड़ दिया, हुजुर यह तो बता दीजिए जनता को टूटी सड़को पर चलने के लिए क्यों छोड़ दिया।
ऊर्जा मंत्री के महान त्याग और समर्पण के लिए ग्वालियर आभारी है, आप मंत्री होकर चप्पल छोड़ने से अच्छा वह दल छोड़ दें व मुख्यमंत्री को भी सलाह दें कि वह भी अक्षमता के कारण जनता को हो रही तकलीफ को देखते हुए वह इस्तीफा दे देवें। तो कांग्रेस आपको साधूवाद देगी और जनता का दर्द कुछ कम होगा।
ग्वालियर में गंदा पानी, टूटी सड़के, गंदगी का ढेर, अंधकार का बोलबाला है, ऊर्जा मंत्री का चप्पल छोड़कर नंगे पैर घूमना जनता के साथ धोखा है, मप्र के मंत्री मंडल की बैठको में ग्वालियर की सड़को, गंदा पानी, उफनती सीवर, आवारा पषुंओ का जमावड़ा और जनता की बुनियादी सुविधांओ के लिए सरकार से बजट आंबटित क्यों नही कराया, ऊर्जा मंत्री का यह कहना कि निगम के पास पर्याप्त फंड है, कितना फंड है यह जनता को बताएं, बातो के बताषे न बनाएं, सड़क बनवाये।

