आज आएगी भाजपा की पहली लिस्ट, शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम के भी नाम
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों से पहले ही भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने जा रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार शाम को भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमें मध्यप्रदेश की कई सीटों पर नाम घोषित हो सकते हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश में हुई रायशुमारी में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों के नाम पैनल में दिल्ली भेज दिए गए हैं। इन नामों पर पहले तो भोपाल में मंथन हुआ, उसके बाद दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मध्यप्रदेश के नेताओं ने मंथन किया। अब गुरुवार शाम को केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इन नामों पर फाइनल मुहर लगने की संभावना है। विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार कर ली है। गुरुवार शाम तक इन पर मोहर लग जाएगी। कहा जा रहा है कि पहले सूची गुरुवार को जारी की जा सकती है।
शिवराज सिंह, सिंधिया और नरोत्तम के भी नाम
सूत्रों के मुताबिक जिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है उनमें मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा चुनाव हार चुके नरोत्तम मिश्रा और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी नाम शामिल हैं। इनके नामों को पैनल में भी भेजा गया है।
इन सीटों पर इन नामों पर बनी सहमति
भोपाल लोकसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी और आलोक शर्मा के नाम पैनल में शामिल हैं।

