आईएसआई ने तालिबानी आतंकवादियों को कश्मीर भेजना किया शुरू, एलओसी पहुंचे 50 आतंकी
नई दिल्ली. अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत से पाकिस्तान बेहद उत्साहित है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) ने भारत के खिलाफ फिर से साजिश करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईएसआई तालिबानी आतंकियों को कश्मीर में भेज रही है। लगभग 40 से 50 आतंकियों को एलओसी के पास देखा गया हे। आने वालेदिनों में आतंकी बड़े पैमाने पर घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
भारतीय एजेंसियां सतर्क
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार आईएसआई की भारत विरोधी साजिश के स्पष्ट संकेत मिले हैं। ऐसा पता चला है कि 40-50 आतंकवादियों के गैग को रावलाकोट से पूंछ के सामने कहूगा के पास लाया गया है। सभी आतंकियों के अफगान मूल के होने की खबर है। इस जानकारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी है। सीमा पर जवानों को चौकस रहने के लिये कहा गया है।

