हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर. भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के हंदवाडा उपजिले में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर भारतीय सेना की 30 आरआर, सीआरपीएफ, हंदवाडा पुलिस और जेके पुलिस की एसटीएफ ने रविवार की रात संयुक्त अभियान चलाया।
हंदवाडा के पुलिस अधीक्षक दाऊद अयूब ने बताया कि इस अभियान के दौरान आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चीनी पिस्तौल, हथगोला और पिस्तौल की दो मैगजीन बरामद की गई है। इस आतंकी की पहचान जाकिर मीर के रूप में की गई है। हिजबुल मुजाहिदीन से जुडे मिर्तिगाम हंदवाडा के पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहूर अहमद मीर के संपर्क में थो। अभी मामले की अग्रिम जांच जारी है।

