राहुल गांधी की वायनाड से चुनाव लडेंगी प्रियंका गांधी
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी राजनीति में पहली बार प्रवेश करने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि वह राहुल गकांधी वायनाड लोकसभा सीट छोडेंगे और प्रियंकागांधी वहां होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी होगी। वहीं राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। आपको बता दें कि उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनावों में रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा थाि और दोनों ही सीटों पर भारी वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वह 2 सीटों से लड़े थे। लेकिन अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह 2019 में वायनाड से जीतकर संसद पहुचे थे।
जहां तक प्रियंका गांधी की बात है तो वह अपने अब तक के राजनीतिक सफर में पहली बार चुनाव लड़ेगी। इससे पहले वह पार्टी संगठन में ही काम करती रही है। वह वर्तमान में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य भी है। प्रियंका 2004 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल रहीं। यह राजनीति में उनका पहला मजबूत कदम था। उन्होंने दर्जनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां की। 2007 के यूपी विधानसभा चुनावों में जब राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिये राजव्यापी प्रचार अभियान का जिम्मा संभाला। प्रियंका गांधी ने अमेठी-रायबरेली क्षेत्र की 10 सीटों पर अपना ध्यान केन्द्रित किया।

