सौरभ शर्मा की डायरी में 20 हजार करोड़ का हिसाब
भोपाल. जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश और लूट एक दूसरे के पर्याय बन गए है। मप्र में भाजपा की सरकार इतनी लूट करती है कि अगर गूगल पर सर्च करोगे कि सबसे भ्रष्ट राज्य कौन सा है तो उसमें सबसे ऊपर मप्र का नाम आएगा। बहुत दुख होता है कि जब करप्शन के इंडेक्स की बात आती है तो उसमें मध्य प्रदेश का नाम आता है ये शर्म की बात है। अगर मप्र के केवल 10 विभागों की जांच हो जाए तो पिछले पांच साल का दो सरकारों का 2 लाख करोड का गबन सामने आएगा।
डायरी में 20 हजार करोड का हिसाब
पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा वाले केस में जो जखीरा मिला है वो करीब 20 हजार करोड के हिसाब का जखीरा है। पिछले 40 दिन सौरभ शर्मा कहां थे उसे एक भी जांच एजेंसी हाथ नहीं डाल पाई। वो खुद सामने आए और सरेंडर किया लेकिन कोर्ट ने कहा कि कल आना। ये बताता है कि करप्शन के खिलाफ व्यवस्था कितनी गंभीर है।
डायरी का अस्तित्व खतरे में है
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकायुक्त से मांग करती है कि डायरी का अस्तित्व खतरे में है। आपने 7 करोड रुपए निकाले आपके बाद दो एजेंसियां गई उन्होंने 200 करोड रुपए निकाले। यानि आपका काम ठीक नहीं है। लोकायुक्त के पास ही तीनों अभियुक्त है तीनों ने कहा सोना हमारा नहीं है। हमारी नगदी नहीं है इसका मतलब ये सब किसका है। ये अकेले हमने नहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मगरमच्छ दूसरे हैं। जब उन्होंने ये बयान दिया कि मगरमच्छ दूसरे हैं यानि हम जो कहते हैं कि 20 हजार करोड़ का घपला है। दो हजार करोड से ज्यादा का डायरी में हिसाब है उस डायरी में जिनके नाम हैं वो सार्वजनिक होने चाहिए।

