ग्वालियर आईजी के नये भवन का आईजी ने किया उद्घाटन
ग्वालियर- पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज असित यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह, ASP सुमन गुर्जर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल, (ग्रामीण) जयराज कुबेर सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीन कार्यालय भवन के उद्घाटन के साथ ग्वालियर जोन के प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नवीन भवन का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की।

