पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क बंगाल में फिर से पैर पसार रहा, जैश का संदिग्ध बर्दमान से पुलिस ने दबोचा, टारगेट शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की स्पंेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान हमीम मंडल के रूप में की गयी है। जो हावड़ा जिले निवासी है। उसे शुक्रवार की सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर स्थित एक निजी टाउनशिप से दबोचा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमीम पिछले 4-5 दिनों दिनों से एजेंसियों की निगरानी में था। जबकि बर्दवान में रहने के दौरान महीनों से उस पर नजर रखी जा रही थी। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जिसमें पाकिस्तान के कुछ संपर्को से चर्चा के सबूत मिले है। पुलिस की निरागनी के दौरान हमीम को राज्य के कई इलाकों में आते-जाते देखा गया था। उसके फोन की जांच में कुछ संदिग्ध चीजें भी पायी गयी है। जांच एजेंसियों अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसका शहजाद भट्टी गैंग से भी कोई संबंध है या नहीं।
पुलिस को संदेह है कि हमीम बंगाल के बड़े राजनैतिक नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के काम में भी शामिल हो सकता है। जिसमें राज्य के सीएम शुभेंदु अधिकारी शामिल है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। आने वाले दिनों में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि उसके तार और किन लोगों से जुडे है।

