कॉम्बिग गश्त में पुलिस ने 287 फरार वारंटी बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर. कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।
शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गश्त की गई।
कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 157 स्थाई वारंट, 130 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 199 गुण्डा एवं 206 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया गया और थाना कोतवाली में 02 फरारी एवं 03 इनामी आरोपियों को पकड़ा गया। थाना झांसीरोड में अवैध हथियार सहित एक बदमाष को पकड़ा गया। अवैध शराब के 08 प्रकरण एवं जुआ का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 08 कार्यवाही की गई और जिला बदर के आरोपियों को चेक किया गया।

