सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर के 2 आतंकी मारे
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पस से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए है। मारे गए आतंकियों के नाम नवीद भट और आकिब यासीन भट है।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से एके-47, 1 पिस्टल बरामद की है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार 19 फरवरी को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में मंगलवार रात को मुठभेड़ शुरू हुई थी। जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में एक कुख्यात शीर्ष आतंकी कमांडर भी शामिल है।

