Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

तीन पायलट क्या कतर के कब्जे में है, तेहरान ने दावा किया खारिज

नई दिल्ली. ईरान के 3 लड़ाकू पायलटों को बंदी बनाये जाने के दावे पर कतर ने शनिवार का जवाब दिया। कतर ने तेहरान के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। जिसमें कहा गया था कि उसके बलों ने 3 ईरानी पायलटों का जिन्दा पकड़ रखा है। कतर का कहना है कि उसने किसी भी पायलट को हिरासत में नहीं लिया। हालांकि कतर ने एक पायलट का शव मिलने की पुष्टि की जरूर की है। उसके राहत और बचाव दल का तलाशी के बीच यह शव मिला था।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा है कि मार्च में सैन्य अभियान के दौरान 3 ईरानी पायलटों के विमान कतर में एक सैन्य ठिकाने का निशाना बनाने की कोशिश में मार गिराये गये। ईरान का दावा है कि विमान से बाहर निकलने के बाद तीनों पायलट जिन्दा थे। लेकिन कतर की सेना ने पकड़ लिया। ईरान ने इस मामले में दखल देने के लिये इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस से भी अपील की है, ताकि पायलटों की वापिसी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *