ग्वालियर में बेकाबू कार ने 8 लोगों को कुचला
ग्वालियर. ग्वालियर के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में करीब 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार रॉक्सी पुल से महाराज बाडा की ओर जा रही थी। कार चालक शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त था। वह वाहन से नियंत्रण खो चुका था।

राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड जैसा माहौल बन गया। घटना रात 10 से 11 बजे के बीच की है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे नशेडी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाकारित कार को जब्त कर लिया है।
