सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में केमिस्टी टॉपर बनी अनन्या व्यास, पंखुडी शर्मा बायलॉजी में 85.6% कॉमर्स में 98.6% लाये अंचित अग्रवाल
ग्वालियर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज्यूकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का परीक्षा परिणाम केन्द्रीय विद्यालय में डॉ. विनोद व्यास की सुपुत्री अनन्या व्यास ने केमिस्ट्री 99 प्रतिशत अंक पाकर ग्वालियर में ही नहीं संभाग में टॉप किया है। इसके अलावा हिन्दी को छोड़कर सभी विषयों में 95 प्रतिशत अंक आये हैं। हिन्दी महज 67 प्रतिशत नम्बर आने पर उन्हें संशय है। जिसका रीव्यू करायेंगे तो हिन्दी में नम्बर बढ़ने के प्रति आश्वस्त है।
साईट केयर चिकित्सालय के संचालक डॉ. सुनील शर्मा की सुपुत्री ग्वालियर ग्लोरी की छात्रा पंखुडी शर्मा ने इंग्लिश में 88 प्रतिशत, केमिस्ट्री 77प्रतिशत, बायलॉजी में 98 प्रतिशत और फिजिक्स एज्यूकेशन में 99 प्रतिशंत प्राप्त किये है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज्यूकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 82.46 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्वालियर से भी सीबीएसई के रिजल्ट आने के बाद छात्रों में काफी खुशी है। पहले से बेहतर परिणाम आये हैं।
ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के 12 वी में कॉमर्स के छात्र अचिंत अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंकर कॉमर्स में ग्वालियर टॉप कर परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। स्वयं अचिंत अग्रवाल ने बताया कि उसने फोकस स्टडीज की थी। वह हर दिन से 5-6 घंटे फोकस कर पढ़ाई करते थे। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने टीचर और मां-पिता को देना चाहते है।

