सिंगरौली में दो मालगाड़ी आपस में दुर्घटनाग्रस्त हुई, मालगाड़ी के 3 ड्रायवर के कोयला में दबे होने की संभावना
सिंगरौली. एनटीपीसी की 2 कोयला मालगाड़ी रविवार की सुबह आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में 3 इंजन ड्रायवरों के कोयले में दबे होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बेढ़न थाना क्षेत्र इलाके के रिहंद नगर में एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। जबकि दूसरी खाली मालगाड़ी लौट रही थी। दोनों की रफ्तार बहुत तेज थी और टककर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हैं। मालगाड़ी में सवार कर्मचारी अन्दर ही फंस गये है। जिन्हें निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी पहुंच गयी हैं।
दुर्घटना के बाद झटके से मालगाड़ी के डिब्बे आस पास गिर गये। भरी मालगाड़ी का एक डिब्बा खाली मालगाड़ी के इंजन पर गिरा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस इंजन में 3 ड्रायवर सवार थे। तीनों को अभी निकाला नहीं गया हे। कोच से कोयला खाली कराने के बाद एनटीपीसी की 2 भारती क्रेन कोच को उठाने का प्रयास कर रही है। यह पहली बारबार है जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल कोयला लाने ले जाने वाली मालगाडि़यों के लिये ही होता है। इसमें बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है कि एक ही रेल ट्रैक पर 2 मालगाडि़यों को कैसे जाने दिया गया हैं।
