Newsराजनीति

सायबर सेल ग्वालियर ने एक माह में खोजे 60 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 301 मोबाइल

ग्वालियर- प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे है। उक्त मोबाइ‌लों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रभारी सायबर सेल, SI रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR- PORTAL के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों के 301 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह अगस्त 2024 में लगभग 60 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 301 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ग्वालियर चम्बल अंचल सहित दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। जिनके मोबाइल गुम हुये थे उनमें आम नागरिक, गृहणी, विद्यार्थी, सब्जी बेचने वाला, व्यापारी, ड्रायवर, मजदूर, शिक्षक आदि मोबाइल धारक थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
चोरी, गुम हुए मोबाइल को ब्लाक करेगा
भारत सरकार दूरसंचार विभाग के CEIR- PORTAL की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल को ब्लाक कर सकेगा औैर पोर्टल में मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा। इस पोर्टल का उपयोग करने से आपके मोबाइल फोन का कोई गलत इस्तेमाल भी नही कर सकेगा। इसके माध्यम से ग्वालियर पुलिस ने विगत छः माह में 1200 से अधिक गुम मोबाइलों को खोज कर आवेदकों को वापस दिलाएं हैं।
उक्त मोबाइलों को खोजने में प्रभारी सायबर सेल SI श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी,  विश्वीर सिंह जाट , HC संजय सिंह जादौन, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति, शिवकुमार यादव, प्रदीप यादव, आशीष शर्मा, देवेश शर्मा की भूमिका रही।
सीईआईआर पोर्टल
सीईआईआर(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल की शिकायत ऑनलाईन कर सकते है। सीईआईआर की मदद से मोबाइल को ब्लॉक करने के बाइ कोई उसका गलत उपयोग नही कर पाएगा और यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का सिम कार्ड बदलकर दूसरी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करेगा तो उसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी तथा पुलिस मोबाइल को आसानी से खोज लेगी। जिसका मोबाइल गुम हो गया है या चोरी हो गया है तो इसकी रिपोर्ट नजदीकी थाने पर दर्ज कराएं और फिर सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करे जिससे गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल का कोई नई सिम डालकर उपयोग करेगा तो पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş esbet jojobet cashwin sonbahis tlcasino nesinecasino ibizabet bahiscom casibom casibom giriş betewin grandpashabet casibom casibom giriş