इजराइली सेना ने मार गिराया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, अब डरने की जरूरत नहीं

लेबनान. इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गिराया है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को यह दावा किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार आईडीएफ ने कहा है कि उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 27 सितम्बर को बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था। जहां नसरल्लाह भी मौजूद था। आईडीएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पायेगा। हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को यूएन में भाषण देने के बाद भी अपने होटल रूम से हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले की इजाजत दी थी। अटैक के बाद इजराइली पीएम ऑफिस ने नेतन्याहू की एक तस्वीर जारी की थी। जिसमें लैंडलाइन फोन से लेबनान में हमले का आदेश दे रहे हैं।
32 की उम्र में हिजबुल्लाह का चीफ था नसरल्लाह
नसरल्लाह 1992 से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह का चीफ बना था। तब वह महज 32 साल का था। वह संगठन के फाउंडर मेंबर्स में से एक था। इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था।
इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मार दिया था। अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है, जो गाजा में मौजूद है।

