LatestNewsराज्य

लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद

उत्तराखंड. रूद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है इसके किनारे बने घर डूब गए है। वहीं केदारनाथ यात्रा के पडाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट ब्लॉक हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया था उसे अब खोल दिया गया है।
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ जैसे हालात है। राजस्थान के जालोर में गुरूवार को राज्य की सबसे ज्यादा 136एमएम बरसात दर्ज की गई है। भीलवाडा में घरों में बारिश का पानी घुस गया और मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को भीड ने पीट दिया। वहीं हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 400 करोड की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में पडा है जहां कई सडकें बंद है और जरूरी सेवाएं ठप हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *