युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने एनएसयूआई छात्रों के समर्थन में दी गिरफ्तारी


ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा बी.कॉम और बीबीए की 100 सीटों के बजाय 60 सीटें कर दी गयी है। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने मांग की थी सीटें कम न की जाये। बी.कॉम और बीबीए की 100 की सीटों संख्या को बरकरार रखा जाये। इसी मांग को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और एनएसयूआई आशुतोष चौकसे की आगुआई जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रों की जिद थी हम ज्ञापन और चर्चा कुलगुरू अविनाश तिवारी से ही करेंगे।

रेक्टर डीएन गोस्वामी से चर्चा नहीं करेंगे हम इन से कई बार चर्चा कर चुके हैं। इससे छात्रों को कोई लाभ नहीं होने वाला। इसके बाद पुलिस ने युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और एनएसयूआई के आशुतोष चौकसे के साथ लगभग 50 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
NSUI छात्र नेताओं ने दो दिन पहले भी किया था प्रदर्शन
बता दें कि प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में NSUI के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। उस दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी भी हुई है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्र नेताओं व युकां प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है।
छात्र बोले- हम डरेंगे नहीं निरंतर मांग करते रहेंगे
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि जायज मांगों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय आए थे, लेकिन पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर मारपीट की गई है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन हम प्रयास करते रहेंगे।
पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों को रोकने हल्का बल का प्रयोग किया
एडिशनल एसपी सियाज केएम ने बताया कि NSUI के कार्यकर्ताओं ने जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर विश्वविद्यालय में घुसकर तालाबंदी करने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है, इसलिए विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाई जाए। सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्के बाल का प्रयोग किया था। सभी को पकड़ कर स्थाई जेल भेज दिया है। इन सभी पर लाॅ एंड ऑर्डर तोड़ने के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों को गिरफ्तार करने के लिये एएसपी शियाज केएम, एसडीएम विनोद सिंह, आरआई होतमसिंह, सीएसपी हिना खान, टीआई उपेन्द्र छारी, रसीद खान, धवल सिंह, अजय पंवार आदि छात्रों को पुलिस की गाड़ी भर कर पुलिस भेज दिया है।

